रायगढ़(गंगा प्रकाश)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय रायगढ़ अरविंद कुमार सिंन्हा के निर्देश पर कन्या आश्रम/ प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास गोढ़ी तमनार में अच्छे लाल काछी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा के मुख्य अतिथ्य में संविधान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के पूजन अर्चन कर की गई तथा अतिथियों का स्वागत कन्या छात्रावास के छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा मधुर गीतों के गुंजन से एवं पुष्प हार भेंट कर की गई उपस्थित छात्राओं का एवं शिक्षकों तथा गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए अपरलोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संविधान से नागरिकों को प्राप्त मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर केंद्रित होकर उद्बोधन दिया गया साथ ही साथ बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने तथा माता-पिता कीआज्ञा एवं गुरुजनों की आज्ञा का पालन करने के साथ-साथ एक अच्छे नागरिक बनकर समाज एवं परिवार के दायित्व का निर्वहन करने की प्रेरणात्मक उद्बोधन से संबोधित किया गया छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अच्छे लाल कच्ची ने संविधान की उद्देशिका का पाठन कराया तथा संविधान के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया । बच्चों को संबोधित करते हुए काछी ने लगन से पढ़ाई करने तथा अपनी रुचि एवं कौशल को पहचान कर अपने स्वयं की ताकत को पहचानने की प्रेरणात्मक वक्तव्य दिये ,मुख्य अतिथि श्री अच्छे लाल काछी ने सभा को संबोधित करते हुए संविधान दिवस के इस अवसर पर विधिक साक्षरता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि न्याय प्रशासन विधिक सेवा के द्वारा गरीबों महिलाओं बच्चों तथा न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध बंदियों के साथ-साथ आदिवासी एवं हरिजन वर्ग के लोगों को निशुल्क विधिक सेवा प्रदान करती है, इस तरह की योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की हम सब की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में आश्रम की अधी क्षिका शशिता खलखो श्रीमती तिग्गा मैडम श्रीमान साहू द्वय तथा अधिवक्ता सी पी पटनायक उपसरपंच हरी गुप्ता एवं स्कूल के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे कार्यक्रम का रोचक संचालन कैलाश कुमार गुप्ता अधिवक्ता /अध्यक्ष तहसील अधिवक्ता संघ घरघोड़ा के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया
संविधान दिवस के अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मुख्य अतिथ्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



