बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत एक मामले में प्रार्थी ने दिनांक 05/06/22 को रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी दिनांक 03/06/22 को अपने मामा घर से बिना बताए कहीं चली गई है आस-पड़ोस व रिश्तेदारों में ढूंढने पर कहीं नहीं मिली की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 भा द वि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना लवन प्रभारी निरीक्षक केसर पराग द्वारा नाबालिग बालिका की लगातार खोजबीन करते हुए मुखबिर सूचना पर टीम भेजकर अपहृता को आरोपी के कब्जे से दिनांक 26/11/23 को बरामद किया गया एवं पीड़िता से पूछताछ बाद आरोपी द्वारा नाबालिक पीड़िता को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर लगातार दुष्कर्म करना पाए जाने से धारा 366,376(2) (n), 34 भादवि, 6 पाक्सो एक्ट जोडकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 27/11/23 को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में स उ नि मोहित मलिक, प्र.आर. परमानन्द रथ, आरक्षक राजेन्द्र साहू, दिनू डहरिया, महिला आरक्षक लोकेश्वरी साहू का विशेष योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


