गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जिले के राजिम एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के चुनाव परिणाम एक्जिट पोल की संभावनां में कही भी समानता नहीं होने से ऊह-पोह बना हुआ है। अभी तक दोनों ही पार्टियॉ कोई दमदार दावा करती नहीं दिख रही है। पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद लोगो को मतगणना से पहले एक्जिट पोल का इंतजार था। एक्जिट पोल का इंतजार चौक-चौराहों से लेकर सोशल मीडिया तक इसके रिजल्ट की चर्चा है। मगर अफसोस की बात तो ये है कि इसमें भी पिक्चर साफ नहीं है। लोगां को एक्जिट पोल करने वाली एजेंसियों के बीच ही कांटे की टक्कर नजर आ रही है। उसका कारण यह भी है एक्जिट पोल में रिजल्ट को लेकर अनिश्चितता की स्थिति है। पांचो राज्यों के एक्जिट पोल में कही तीन एजेंसियों भाजपा की सरकार बनते दिखा रही है वहीं कुछ रिजल्ट में यह उल्टा भी नजर आया। तीन एजेंसियॉ भाजपा की सरकार तो दो एजेंसियॉ कांग्रेस की सरकार बनती दिखा रही है। एक्जिट पोल के रिजल्ट पर जाये तो राजस्थान व मध्यप्रदेश में भाजपा तथा छत्तीसगढ़ एवं तेलगांना में कांग्रेस की सरकार बनते दिख रही है। यही वजह है कि एक्जिट पोल आने के बाद कोई बहुत ज्यादा उत्साह नजर नहीं आ रहा है। एक्जिट पोल सिर्फ आत्मसंतोष के लिए ही ठीक दिख रहा है। अब लोगों को आज 3 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार है जब मतगणना होगी। तीन-चार घंटे के अंदर ही तस्वीरें साफ हो जायेगी कि कहां किसकी सरकार बन रही है इसी के साथ सभी तरह के दावों का भी खुलासा हो जायेगा।
There is no ads to display, Please add some


