गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार अमितेष शुक्ल ने अपनी हार को पूरे गरिमामय एवं खेल भावना से स्वीकार करते हुए कहा कि चुनाव में हार-जीत एक स्वभाविक प्रक्रिया है। मैं चुनाव में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, पार्टी नेताओं, युवाओं, महिलाओं के साथ साथ सभी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद देता हूॅ। श्री शुक्ल ने कहा कि सरकार विरोधी लहर में भी हमें 82000 से भी अधिक मत मिले और हम मात्र 10000 वोट से पीछे रह गए है। भविष्य में हम फिर आप सभी के सहयोग से राजिम में कांग्रेस का जनाधार पुख्ता करेंगे। श्री शुक्ल ने कार्यकर्ताओं के ढ़ाढस देते हुए हिम्मत दी है कि चुनाव की इस आंधी में बड़े बड़े नेता, दिग्गज, मंत्री तक पिछड़ गए है। इसलिए ज्यादा सोचना नहीं है। मैं पहले की तरह राजिम क्षेत्र के जन जन के साथ हूॅ। कभी भी कोई भी अपनी समस्या, कठिनाई अथवा मुझसे सहयोग के लिए मिल सकता है। मैं आपके परिवार का सदस्य था हॅू और हमेशा रहूंगा। श्री शुक्ल ने भाजपा उम्मीदवार रोहित साहू को उनकी जीत पर बधाई दी है।
There is no ads to display, Please add some


