गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ में मिली प्रचंड बहुमत पर महासमुंद के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि भाजपा की यह जीत भूपेश सरकार के आतंक अत्याचार भ्रष्टाचार अहंकार धोखेबाजी और तुष्टिकरण के विरुद्ध छत्तीसगढ़ की जनता के आक्रोश का प्रतिफल है । इस जीत के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश और चुनाव प्रभारी ओम माथुर प्रदेश चुनाव सहप्रभारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया प्रदेश सहप्रभारी नितीन नबीन क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित छत्तीसगढ़ का प्रत्येक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बधाई का हकदार है । लेकिन इन सबसे भी अधिक इस जीत का अधिकांश श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है जिनके द्वारा छत्तीसगढ़ में लिए गए उनके चुनावी सभाओं में उनके ओजस्वी भाषण और उनके नाम पर जारी भाजपा का घोषणा पत्र ष्मोदी की गारंटीष् भाजपा के लिए गेमचेंजर साबित हुई । ष्मोदी की गारंटीष् ने छत्तीसगढ़ के लोगों को यह विश्वास दिलाया कि भूपेश सरकार में विकास की पटरी से उतर चुकी छत्तीसगढ़ सरकार को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही फिर से विकास की पटरी पर ला सकती है । इसके अलावा मोदी जी के मुंह से निकले ष्अऊ नहीं सहिबो बदल के रहिबो नारेष् ने भूपेश सरकार के आतंक से त्रस्त छत्तीसगढ़ की जनता को ताकत दी आज इसका सुनहरा नतीजा सबके सामने है । श्री साहू ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इस बात को समझ चुकी है कि छत्तीसगढ़ को ष्भाजपा ने ही बनाया है और भाजपा ही इसे संवारेगी ।ष् भाजपा को दिल खोलकर आशीर्वाद देने वाली छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति मैं कृतज्ञ और नतमस्तक हूं । साथ ही छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति हृदय से आभार ज्ञापित करते हुए अपील करता हूं कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को इसी तरह आशीर्वाद दे ।
पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने भाजपा की जीत की गिनाएं कारण, मोदी की गारंटी जीत का बना सबसे बड़ा कारण
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



