गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्वाचित होने के उपरांत प्रथम बार अपने गृहग्राम पिपरछेड़ी एवं गृहग्राम पंचायत सेमहरतरा पहुँचने पर ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया। गाँव के प्रत्येक घरों में लोगों ने आरती उतारकर स्वागत किया तथा विधायक बनने की शुभकामनायें दिए। अपने गाँव के बेटे को विधायक के रूप में देखकर ग्रामवासी भी काफ़ी गौरवान्वित और उत्साहित नजर आ रहे थे। नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू भी विधायक बनने के बाद प्रथम बार अपने गृहग्राम पहुँचने पर भावुक दिखे। इस दौरान उन्होंने गाँव के शीतला माता मंदिरएहनुमान मंदिर व घर के ईष्ट देवों को पूजा पाठ कर प्रणाम किया। विदित हो कि नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ग्राम पंचायत सेमहरतरा पिपरछेड़ी के सरपंच के रूप में की थीए वे दूसरी बार सरपंच निर्वाचित होने के बाद फिंगेश्वर ब्लॉक के सरपंच संघ के अध्यक्ष का दायित्व भी पूरा किया। विधायक बनने के बाद भी अपने गाँव की गलियों तथा वहाँ के लोगों की सुध लेना नहीं भूले तथा विधायक बनने के पश्चात ही अपने गृहग्राम में पहुँचकर लोगों का आभार प्रकट कर रहे हैं।
विधायक बनने के बाद गृहग्राम में प्रथम आगमन पर रोहित साहू का ग्रामीणों ने किया स्वागत
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



