गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की जानकारी देने, समारोह में उपस्थित होने एवं 22 जनवरी को हिंदुओं के पांच सौ साल पूर्व की आस्था प्रतिपादित करने के साथ इस दिन जो जहां है वहीं से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की खुशियॉ पूरी उत्साह-आस्था के साथ मनाने तथा अपने गांव, मोहल्ला एवं आसपास का माहौल दीवाली-होली जैसा बनाने के लिए अयोध्या से चलकर फिंगेश्वर पहूंचे अक्षत कलश का आज शाम 4 बजे नगर के रानी श्यामकुमारी देवी चौक पहूंचने पर श्रद्धालुजनों, माताओं, बहनों, युवाओं आदि ने जोरदार स्वागत किया। नगर के मुकेश साहू, मोहित साहू सहित काफी श्रद्धालुओं सिर में कलश धारण किए पहुंचे जो लोगों ने फुल बरसाकर, फटाखें फोड़कर, जय-जय श्रीराम का जयघोष करते हुए पूजाकर, आरती उतारकर भव्य स्वागत किया। रानी चौक से जुलुस के रूप में अक्षत कलश सतनामी पारा, पुराना बस स्टैण्ड, शिवाजी चौक, पंचमंदिर, बालाजी मंदिर, मौली माता मंदिर होता हुआ गायत्री मंदिर पहूंचा। जहां पूजापाठ आरती उपरांत अक्षत कलश को गायत्री मंदिर में स्थापित किया। यह अक्षत कलश 01 जनवरी तक गायत्री मंदिर में स्थापित रहेगी। जनवरी से कलश के अक्षत एवं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्ड विकासखंड के प्रत्येक ग्राम के प्रत्येक घरों में वितरण कर श्रद्धालुओं को पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी जावेगी। जिससे 22 जनवरी का उत्सव महोत्सव के रूप में गांव गांव घर में मनाया जावें और दिवाली होली सदृश्य उत्साह एवं श्रद्धा परिलक्षित हो। आज के अक्षत कलश शोभायात्रा में भागवत हरित, मोहन शर्मा, मुकेश साहू, उग्रसेन यादव, धनंजय हरित, बसंत गुप्ता, एच. एल. साहू, संतोषपुरी गोस्वामी, भानुप्रताप धु्रव, मोहित साहू, वेदराम नंदे, अमन शर्मा, शीतल राजपूत, संतोषी श्रीवास्तव, शुभम जैन, प्रकाश साहू, योगेश देवांगन, डॉ. प्यारेलाल सोनकर, अमृत यदु सहित सैकड़़ों की संख्या महिलाए, युवा एवं श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


