घरघोड़ा (गंगा प्रकाश)। घरघोड़ा अनुविभाग के तमनार तहसील के ग्राम पंचायत पेलमा में भारत सरकार द्वारा रेल कारिडोर का निर्माण कराया जा रहा है रेल लाइन का निर्माण मुख्य रूप से कोयला परिवहन के लिए बनाया जा रहा है पूर्व में भी रेल्वे लाइन सर्वे का ग्रामीणों ने विरोध प्रकट किया था विरोध के पश्चात सर्वे का काम रोक दिया गया था ग्रामीणों ने एसडीएम घरघोड़ा को 15 दिसंबर को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा जिसमे ग्रामीणों ने क्षेत्रवासी अपने क्षेत्र में कोयला खदान नहीं चाहते साथ ही यह पेसा कानून क्षेत्र है जहां किसी प्रकार की कोई परियोजना लगती है तो ग्राम सभा की अनुमति होना अनिवार्य है परंतु इस गांव में कई बार ग्राम सभा करके रेल लाइन तथा कोयला खदान ना हो इसलिए प्रस्ताव पारित किया जा चुका है जिसमें गांव के 80% जनसंख्या ने सहमति प्रदान की है पूर्व में कलेक्टर और आपके कार्यालय में भी इस बात की सूचना दी जा चुकी है और रेल कारिडोर पर रोक लगाने की बात की गई है परंतु आए दिन रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे का कार्य कराया जा रहा है गांव वालों के साथ जब तक सहमति न हो तब तक इस गतिविधि पर रोक लगायें और इस क्षेत्र के लोगों के साथ चर्चा कर सर्वप्रथम सहमति प्राप्त करें और सहमति के आधार पर ही कार्य करें जिससे जन आक्रोश नहीं होगा अगर ग्रामीणों की यह बात पर गौर नहीं किया गया और जबरन सर्वे का कार्य होता है तो हम ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होने की बात कही है ।
रेल्वे लाइन सर्वे को रोकने ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



