गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सोमवार का विकसित भारत संकल्प यात्रा का श्री गणेश ग्राम बोरिद एवं सड़कड़ा विधानसभा विकासखंड फिंगेश्वर में किया गया। सर्वप्रथम संदेश वाहन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिकार्ड संदेश को प्रसारित कर चलचित्र के माध्यम से भारत सरकार की विविध योजनाओं का दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजिम के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू ने संकल्प शपथ में भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की बात कही एवं प्रधानमंत्री मोदी के संकल्पों को दोहराते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष फिंगेश्वर प्यारेलाल सोनकर, मंडल अध्यक्ष छुरा पीलूराम यादव, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम यादव, अशोक राजपूत, भाजयुमो नेता राजू साहू, सोमप्रकाश साहू, रामाधार साहू, विजय कंडरा, ओमप्रकाश साहू, मोती निषाद, गजेंद्र निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष फिंगेश्वर जगदीश यादव, जगराम नंदे, तुकाराम सिन्हा, श्रीराम सिन्हा, रामभरोसा साहू, ललित सिन्हा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी व ग्रामवासी की उपस्थिति रही व एसडीएम धनंजय नेताम के नेतृत्व में समस्त विभागों ने स्टॉल लगाकर पीएम योजनाओं का प्रदर्शन किया एवं ड्रोन के माध्यम से खेतों में यूरिया के छिड़काव का डेमोसट्रेशन भी किया गया। साथ ही पीएम आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, पोषण आहार, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पीएम जन धन योजना आदि के हितग्राहियों ने अपने अनुभव भी शेयर करते हुए प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। जनपद पंचायत के सीईओ अजय पटेल ने कहा कि विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राहियों का पात्रतानुसार फार्म भराया गया। शिविर में कई हितग्राहियां ने आवेदन भी प्रस्तुत किया। इस दौरान जनपद पंचायत के सीईओ अजय पटेल ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता विकासखंड के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध कराते हुए उनका सर्वागिण विकास करना है। साथ ही शासन की समस्त योजनाओं को प्रत्येक नागरिकों तक पहुंचाना एवं उन्हें लाभ देना है। एसडीएम धनंजय नेताम ने ग्राम के बाजार परिसर के आसपास साफ सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड के ऐसे ग्राम जहां मूलभूत सुविधाएं सड़क, नाली, बिजली नहीं है उसे दूर करने हेतु जनपद पंचायत के सीईओ एवं तकनीकी सहायक को स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त ग्राम पंचायतों में जहां मूलभूत सुविधाओं की कमी हो जैसे सीसी रोड, नाली एवं अन्य सुविधाएं उनका स्टीमेट तैयार कर अतिशीघ्र उपलब्ध कराए। एसडीएम ने संकल्प भारत के अवसर पर शिविर में आए ग्रामीणों से चर्चा कर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शासन की समस्त योजनाओं का जमीनी स्तर पर में बेहतर क्रियान्वयन करना है। श्री नेताम ने समस्त नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का निराकरण ही एक सफल प्रशासक की जिम्मेदारी है। सभी अधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पूरा करिए।
फिंगेश्वर विकासखंड में ग्राम बोरिद से शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा, नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों से केन्द्र सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील करते हुए अधिकारियों को योजनाओं से संबंधित हितग्राहियों से आवेदन लेकर लाभ देने के दिए निर्देश
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




