गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत फिंगेश्वर के पार्षदों अरूण साहू, श्रीमती हेमा सोनी, श्रीमती रंभा धु्रव ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि विगत दिनों पाटन के खूबचंद बघेल कम्युनिटी हाल अटारी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पार्टी की हार की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही पति-पत्नि के बीच झगड़े होने लगा है। ऐसे स्तरहीन बातें कहकर भूपेश बघेल ने पति-पत्नि के मधुर संबंध को बदनाम करने का कुठित प्रयास कर रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस की हार से अपनी मानसिक संतुलन खो चुके है। भूपेश बघेल को याद होना चाहिए कि उन्होंने 2018 के अपने चुनाव घोषणा पत्र में पूर्ण शराबबंदी का वायदा किया था। जिस पर विश्वास करते हुए प्रदेश की माताएं, बहनें कांग्रेस पार्टी को झोली भर भर के वोट किए थे और 68 सीटों पर जीत करके स्वयं मुख्यमंत्री बन गए थे। उसके बाद अपने पूर्ण शराबबंदी के वादे के विपरीत घर घर शराब पहुंचाकर घर घर में पति-पत्नि बच्चों के बीच विवाद करवाने का काम किया। इसी अनुभव के चलते भूपेश बघेल जुगलबंदी कर रहे है।
पति-पत्नि के पवित्र रिश्तों के बीच झगड़े वाली बात कहकर अपनी मानसिक दिवालीयेपन को प्रदर्शित कर है भूपेश बघेल-भाजपा पार्षद
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




