उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव हेतु जिले में निवासरत अनुसूचित जाति के पंथी नर्तक कलाकारों से 21 दिसम्बर 2023 तक पंथी नृत्य प्रतिस्पर्धा की प्रविष्टियां आमांत्रित की गई है।
इच्छुक कलाकार निर्धारित तिथि तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर या अपने विकास खण्ड स्थित जनपद पंचायत अथवा मंडल संयोजकों के माध्यम से कार्यालयीन समय में शाम 05 बजे तक प्रविष्टियां प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता 22 दिसम्बर को दोपहर 12:00 बजे से न्यू कम्युनिटी हॉल में आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर चयनित पंथी नर्तक दल को राज्य स्तरीय पंथी नर्तक कार्यक्रम हेतु भेजा जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


