सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत रामानुजनगर के ग्राम पंचायत पटना के सरपंच श्रीमती विमला सिंह मराबी के द्वारा मितानिन दिवस के अवसर पर मितानिन ,स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं पंचों को साड़ी ,शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती सिंह मराबी ने कहा कि मितानीन दीदियों के द्वारा से गांव के गर्भवती माताओं को प्रसव कराने के लिए अस्पताल तक ले जाने में अमूल्य सहयोग रहा है। तथा समय समय पर टीकाकरण, कुष्ठ रोग उन्नमुलन, कोरोना जैसे महमारी के साथ स्वास्थ्य जागरुकता में भी बेहतर काम किये हैं इसीतरह हमारे गांव के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छा कार्य रहा है। गांव में टीबी ,शुगर,बीपी,थाईराइड, खांसी,सर्दी,जुकाम,के साथ अन्य गंभीर बिमारियों का परीक्षण शिविर के माध्यम से हमारे लोगों को लाभ दिया जा रहा है इसलिए विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेरे द्वारा मितानीन एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर रही हूँ तथा भविष्य में आप लोगों से और बेहतर कार्य करने का उम्मीद है। तथा आज साथ में मेरे पंचायत प्रतिनिधि सभी वार्ड पंचों का भी गांव के विकास के लिए कदम से कदम मिलाकर पंचायत को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।हमारा कर्तव्य हैै कि गांव के विकास के लिए जन आकांक्षाओं के अनुरुप बेहतर कार्य करें। सभी वार्ड पंचों को एक छोटा सा उपहार देकर सम्मानित करने का प्रयास कर रही हूँ इस दौरान उप सरपंच मिथिलेश्वर सिंह मराबी,पंच मदन सारथी, उमाशंकर मराबी, हिरामुनी नेताम, रीतु चक्रधारी CHO, संगीता ओरकरा RHO,हरिनंदन सिंह नेताम RHO ,पार्वती ANM , एमटी,मितानिन ,सचिव रामदुलार सिंह सहित सभी वार्ड पंचगण उपस्थित रहे।
मितानिन एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को साड़ी साल श्रीफल देकर किया गया सम्मानित
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



