उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा आरबीसी 6-4 के तहत् अंतागढ़ तहसील के ग्राम आमाकड़ा निवासी 12 वर्षीय मनीषा उसेण्डी की आग में जलने से मृत्यु हो जाने पर उनके माता-पिता बैजूराम उसेण्डी और श्रीमती लखोती बाई को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार अंतागढ़ के द्वारा हितग्राही के बैंक खाता में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


