
लखनपुर(गंगा प्रकाश):– मामला लखनपुर थानाक्षेत्र के ग्राम जोतपुर (झाबर) में 21 दिसंबर दिन गुरूवार की खेत में ट्रैक्टर में नागर(हल)जोतने के दौरान सोनालिका ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में फसने से यूवक की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस नरेंद्र जांगड़े एवं टीम मौके पर पहुंची है और किसी तरह ग्रामीण यूवक के शव को बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार जितेश्वर पिता रामसुंदर राजवाड़े उम्र लगभग 21वर्ष ग्राम जोतपुर निवासी खेत जोतने के दौरान रोटावेटर में फसने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची वहीं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ग्रामीण युवक के शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के द्वारा शव को लखनपुर अस्पताल के मरचूरी में रखा गया और मामले की जांच की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


