
अंबागढ़ चौकी (गंगा प्रकाश)। भारत स्काउटस एवं गाइडस छत्तीसगढ़ तृतीय सोपान स्काउट गाइड रोवर रेंजर जांच शिविर कन्या शिक्षा परिसर स्कूल मेरेगांव में आयोजित किया गया जिसका समापन समारोह कार्यक्रम 22 तारीख को सुनिश्चित किया गया इस अवसर मुख्य अतिथि रीतेश मेश्राम उपाध्यक्ष नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी एवं पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रफीक खान व नारायण साहु जयंत नेताम आदि शामिल हुए अपने उद्बोधन में रीतेश ने जीवन जीने के कला पर प्रकाश डाला साथ देश की रक्षा के साथ स्वच्छता और साफ सफाई के लिए सबकी भागीदारी होनी चाहिए और हम अपनी प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को अपनी आने वाली पीढियां को बताएं जिससे हमारे इतिहास का ज्ञान हो हमारा देश सोने की चिड़िया है कहा अगले उद्बोधन में रफीक खान ने कहा कोई भी ज्ञान से परिपूर्ण नहीं होता सीखने की कोई उम्र नहीं होती इंसान को हर चरण कुछ न कुछ सीखने मिलता है और बच्चों को अनुशासन में रहने की सीख दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर शिक्षक विनोद हथेल, संकेत गुप्ता, लड़ेश्वर, नीलिमा बंबेश्वर जंयत्री टेकाम नेहा ठाकुर आदि।
There is no ads to display, Please add some


