गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड के एक छोटे से ग्राम खुटेरी की बेटी ने अपनी ओजस्वी लेखनी से अंचल को गौरवान्वित किया है गत दिनो वृन्दावन हॉल रायपुर में आयोजित समारोह बिलासा साहित्य शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ में ग्राम खुटेरी फिंगेश्वर की बेटी श्रीमती नीरामणी श्रीवास ‘नियति‘ द्वारा रचित साहित्य ज्ञानांजलि श्रीमद् भगवत गीता के प्रथम से अठ्ठारह अध्याय के समस्त श्लोक का दोहा-भावानुवाद का विमोचन हुआ। कार्यक्रम भारत के विभिन्न प्रान्तो के वरिष्ठ साहित्यकारों के उपस्थिति में संपन्न हुआ। श्रीमती नीरामणि श्रीवास ‘‘नियति‘‘ का जन्म 11 मार्च 1977 को खुटेरी गांव (फिंगेश्वर) जिला गरियाबंद (छ.ग.) में हुआ, आप भागवत राम सेन (सेवानिवृत्त शिक्षक) की सुपुत्री एवं ग्राम पंचायत बारूला विकासखंड फिंगेश्वर के सचिव गोपेश सेन की बहन है। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरा में अपने चाचा लेखन राम सेन (सेवानिवृत्त शिक्षक) के पास रहकर स्कूली शिक्षा पूर्ण की है। 1998 में शिवकुमार श्रीवास ‘लहरी‘ सेमरिया (कसडोल) जिला बलौदाबाजार (छ.ग.) के साथ उनका विवाह हुआ। नीरामणी वर्तमान में शासकीय कन्या प्राथमिक शाला कसडोल जिला-बलौदाबाजार (छ.ग.) में प्रधानपाठक के पद पर पदस्थ है। इस साहित्य सम्मान से ग्राम खुटेरी, फिंगेश्वर, राजिम जिला गरियाबंद एवं जिला बलौदाबाजार अंचल गौरवान्वित हुआ है। इनके अतिरिक्त इन्हें साहित्य गौरव एवं मैजिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड 2023 का सम्मान प्राप्त हुआ है। इनकी इस उपलब्धि पर इनके परिजन एवं शुभचिन्तकों में डॉ. गयाराम सेन चाचा, लेखनराम सेन चाचा, मनहरण लाल सेन चाचा, लक्ष्मीनारायण सेन भाई, जितेश्वरी, कीर्ति, अंजना, भूमिका, आरती, अनुष्का, गोपेश, नागेन्द्र, डोगेन्द्र, ओमनारायण, ऋषिवल्लभ, योगीवल्लभ, शिवकुमार, भारत, पनेश, अश्वनी, वेदप्रकाश, आशुतोष आदि ने बधाई एवं शुभकमानाएं प्रेषित की है।
फिंगेश्वर विकासखंड की ग्राम खुटेरी की बेटी ने अपनी लेखनी से किया गांव एवं क्षेत्र को गौरवान्वित
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




