गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पूर्व विधायक, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विमल चोपड़ा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली बड़ी जीत और उसके बाद विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार गठन से प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता जहां खुशी-उमंग एवं जोश से फुले नही समा रहे थे वही छत्तीसगढ़ मंत्रीमंडल की पहले दिन हुई बैठक में कांग्रेस की द्वैषपूर्ण कार्यवाही से कांग्रेस के पांच साल के शासन काल में वंचित 18 लाख आवासहीन परिवारों को आवास देने के निर्णय के बाद फटाफट 21 क्विंटल धान, 2 साल को बोनस, वरिष्ठ नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आने वाले पूरे 5 साल तक गरीबों को निःशुल्क राशन जैसी मोदी की गारंटी को पूरा करने से कार्यकर्ताओं का उत्साह उफान पर है और यह उत्साह तथा जोश आने वाले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में विजयी पताका के साथ मोदी जी के गले में 11 कमल के फुलों की माला पहनाएगा। विमल चोपड़ा राजिम जाते हुए फिंगेश्वर विश्राम गृह में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके जोश को बरकरार रखने तथा लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने प्रचंड बहूमत की तैयारी चिकित्सा प्रकोष्ठ का भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपनी हार के सदमें से उबर नहीं पा रही है उनके कार्यकर्ताओं की हार की समीक्षा के लिए हो रही बैठकों में आपसी लड़ाई, आरोप-प्रत्यारोप में भूपेश बघेल सरकार की 5 साल की अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। छ.ग. में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत से कांग्रेस को लोकसभा में उम्मीदवार का टोटा पड़ने वाला है। ऐसा न हो कि रायपुर दक्षिण की तरह लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस चुनाव तो लड़़ना पड़ेगा नीति के चलते सीधे साधे कांग्रेसियों को बलि का बकरा बना दें। इस समय चल रही भाजपा विकसित संकल्प यात्रा को गांव गांव पंचायतों में मिल रहे समर्थन एवं भाग लेने वाले ग्रामीणों की भीड़ की चर्चा करते हुए श्री चोपड़ा ने कहा कि चुनाव जीतने के दूसरे दिन से ही भाजपा के विधायक सांसद ग्रामीणों के द्वार द्वार पहुंच रहे है तथा सरकार की योजना बताकर अधिकार प्राप्त ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलवा रहे है। मोदी जी ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में सरकार गठन की प्रक्रिया से संदेश दिया है कि अब सक्रिय, काम करने वाले एवं जनता के बीच स्वयं पहुंचकर उनके सुख-दुख में खड़े रहकर पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ाने वालों को ही मौका मिलेगा। परिवारवाद, वंशवाद अथवा बड़े बड़े नाम से भाजपा में काम करना संभव नहीं है। विमल चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार के बाद आत्मचिंतन अपनी कमजोरी ढुंढ़ने की बजाय आज भी ईव्हीएम पर शक कर रही है। उसे हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में ईव्हीएम से शिकायत नहीं है। भूपेश बघेल की जीत एवं टी. एस. सिंहदेव की हार में ईव्हीएम नहीं दिखता। कांग्रेस तुष्टीकरण, धर्मांतरण, अपने अभिमान के साथ साथ सनातन के प्रति अपनी गलत सोच के कारण चुनाव हारी है। रायपुर नगर सहित पूरे जिले कवर्धा जैसी जगह में कांग्रेस की एकतरफा बड़ी हार से यह सब स्वमेव स्पष्ट है। पत्रकार वार्ता में उपस्थित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में श्री चोपड़ा के महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनने की बात कही तो उन्होंने कहा कि भाजपा में यह काम पूरी तरह पार्टी द्वारा होता है यहॉ तक की पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी बनने आवेदन तक नही लेती। हमारा काम पार्टी के निर्देशों का पालन करना है। पार्टी का जो भी निर्देश होगा हम उसे पूरा करने में पूरी निष्ठा में अपनी सामर्थ के अनुसार जुट जाते है। श्री चोपड़ा के हाव भाव एवं विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बहुत ही कम समय में गरियाबंद, राजिम एवं फिंगेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात से लगता है कि कही न कही उन्हें विश्वास है कि उन्हें पार्टी सेवा का मौका दे सकती है। पत्रकारवार्ता के समय भाजपा के रोशन देवांगन, किरण सोनी, अशोक साहू, नरेश लहरे, भुवन साहू, किशन निषाद, उमराव सिन्हा, राकेश सिन्हा, संतोषी श्रीवास्तव, पद्मा यदु, सीमा ठाकुर, लक्ष्मी श्रीवास्तव, उमा तांडेकर, मंजू हरित, ज्योति राजपूत सहित पत्रकारगण आदि उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतकर भाजपा कार्यकर्ता मोदी जी के गले में 11 कमल के फूलों की माला डालेंगे-डॉ. विमल चोपड़ा
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




