गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। 31 दिसम्बर जन्म जयंती के अवसर पर एक शाम महेंद्र बहादुर जी के नाम पुष्पांजलि भजन संध्या एकता चौंक सहाड़ा देव सामुदायिक रंगमंच फिंगेश्वर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वण्राजा महेंद्र बहादुर सिंह जी प्रथम प्रोटेम स्पीकर छण्गण्शासन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के साथ हुआ । पुष्पांजलि अर्पित करते हुए रफीक वारसी ने कहा स्वण्राजा महेंद्र बहादुर सिंह जी एक महान व्यक्तित्व के धनी थे जब भी राजा साहब से मिलने का अवसर मिलता वह हमेशा सहजता के साथ मिलते हुए सामने वाले के दिल जीत लेते थे जीवन में एक नयी ताजगी आ जाती थी राजा साहब के अन्दर अनेकों गुणों से सम्पन्न थे राजा साहब की विशेष रूचि संगीत के क्षेत्र में थी इस कारण अविभाजित मध्यप्रदेश में राजा साहब की विशेष पहचान थी राजा साहब संगीत के अलावा पेंटिंग चित्रकारी तबला वादन हारमोनियम बांसुरी बालीबाल फुटबॉल कैरम बैडमिंटन हांकी जैसे अनगिनत क्षेत्रों में अच्छी खासी पकड़ थी इसके अलावा जब 2000 में मध्यप्रदेश से अलग छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई उस समय छत्तीसगढ़ के प्रथम प्रोटेम स्पीकर बनने का गौरव प्राप्त हुआ जैसे इस खबर आम नागरिक के बीच पहुंचा लोगों का खुशी का ठिकाना न रहा। इस अवसर पर भजनांजलि सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें धनंजय हरित दिलीप यदु उमाशंकर बंछोर रिषीकेश सुर्यवंशी वारिस वारसी सादिक वारसी कुमेश किरणबेर ने 1950 से 1990 के बीच सदाबहार फिल्मों के गीत गाकर राजा महेन्द्र बहादुर सिंह जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया की इस अवसर पर नगर से काफी संख्या में गणमान्य नागरिक गण देर रात्रि तक भजनों का आनंद उठाते हुए राजा साहब को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में मन्नू चौबे असीम श्याम हरित विकास यदु बिसम्बर निषाद पिन्टू श्रीवास पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक थानू राम निषाद व आभार धनंजय हरित ने किया।
पुष्पांजलि सभा आयोजित कर स्वण्राजा महेंद्र बहादुर सिंह जी के जन्म जयंती पर उन्हें याद किया गया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




