गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ब्लॉक के पंचायतो में इन दिनों चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा को मिल रही आपार सफलता एवं केंद्र सरकार की योजनाओ को ग्रामीणो को जानकारी के साथ साथ उन योजनाओ से तत्काल मिल रहे लाभ से ग्रामीण काफी प्रभावित हो रहे है इस संकल्प यात्रा में नव निर्वाचित विधायक की उपस्थिति भी आकर्षण का केंद्र बन रही है इसका लाभ भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिलेगा इसमें दो मत नहीं है विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को छुईहा व धुरसा पंचायत पहुंची। जिसमें राजिम विधायक रोहित साहू शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने कहा की ये भाजपा की सरकार है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार परिवार के सदस्य की तरह आपकी चिंता कम करने का काम कर रही है। विधायक ने कहा जब चुनाव प्रचार के समय गांव गांव दाई बहनी दीदी से मिलता तब वो कहती थी की बोनस राशन कार्ड उज्जवला योजना आयुष्मान कार्ड 21 क्विटल 31 सौ की बात कर रहे हो। क्या आप चुनाव के बाद आयेगें। तब मैं कहां था परिणाम की चिंता नहीं आप के बीच में फिर आते रहूंगा।उन्होंने कहा की उन्हें छूईहा और धुरसा के भाई बहन ने अधिक मत दिये है। आप को तहे दिल से नमन करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। ये भाजपा की मोदी की गारंटी की सरकार है घर परिवार की तरह हर व्यक्ति हर घर के पात्र को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलान संकल्पित है। ग्राम पंचायत छुईया के सरपंच गजेश्वर सिन्हा ने इस अवसर पर कहा विकसित भारत की संकल्पना के साथ रथ आयें है इसमें केन्द्र एंव राज्य की गरीब लोगों के लिए जितनी भी सेवाएं उपलब्ध है जैसे कृषि स्वास्थ्य आधार सहित अन्य सेवाएं उनके द्वार तक शत. प्रतिशत पहुंचाने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। यह रथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में जायेगा जहां 17 से अधिक प्रकार की विभागीय सेवाओं का स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी के साथ सेवा प्रदान की जाएगी। सरपंच ने सभी लोगों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु अपील की। इस दौरान जनपद सदस्य धानबाई रामाधार साहू विजय कंडरा मोती निषाद कृपाल सिन्हा पुरन साहू मिथलेश साहू मोती राम तारक रामनारायण सिन्हा सरपंच सिरीखुर्द टिकेश साहू गजेन्द निषाद राम लाल ध्रुव परदेशी सिन्हा सरस्वती देवी ध्रुव नीलेश्वरी गंधर्व व हितग्राही उपस्थित थे
केन्द्र सरकार की महती योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही संकल्प यात्रा का उद्देश्य-रोहित साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



