गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम क्षेत्र में बिना अनुमति एवं बिना किसी शासकीय प्रक्रिया पूर्ण किए चल रही अनेक रेत खदानों से सरकार की लगातार धूमिल हो रही छबी से जिला प्रशासन की काफी परेशान है। इन दिनों अंचल में रेत खदानों अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन, सीमा से बाहर उत्खनन, नियम विरूद्ध उत्खनन जैसी लगातार मिल रही शिकायत से नई नई सरकार की छबि की हो रही किरकिरी को जिला प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है। मंगलवार को गरियाबंद में हुई समयसीमा की बैठक में जिले के सभी बड़े अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्वयं संज्ञान लेते हुए कहा कि राजिम क्षेत्र में अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही की जावें। उन्होंने खनिज विभाग को निशाना बताते हुए अवैध उत्खनन पर गहरी नाराजगी दिखाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवैध धंधे पर तत्काल नकेलकसी जाए। इन दिनों राजिम अंचल में चल रही रेत खदानों की लगातार सार्वजनिक होती शिकायतों से सरकार की छबि धूमिल हो रहा है। नए नए भाजपा के बने जनप्रतिनिधियों के लिए यह मामला प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। यही कारण है कि टी. एन. की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर को स्वयं होकर अवैध उत्खनन के बारे में कठोर निर्देश देना पड़ा। रात दिनों अवैध खनन के मामले में खनिज विभाग द्वारा लगातार शिकायत मिलने के बाद भी कार्यवाही न करने के कारण राजिम विकासखंड में महासमुंद पुलिस को अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करनी पड़ी। जिसमें 25 हाईवा एवं 3 चैन माऊंटिग अवैध खनन करती परिवहन करती वाहनें रेत खदान से जब्ती की कार्यवाही की गई। और इस घटना से जिला खनिज विभाग की भारी किरकिरी हुए। यही कारण है कि गरियाबंद जिला कलेक्टर को स्वयं होकर खनिज विभाग को अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्ती करने के निर्देश देने पड़े है। जिला प्रशासन के स्पष्ट निर्देश के बाद अंचल में चल रहे अवैध उत्खनन परिवहन में रोक लगाने की संभावना ग्रामीणों ने व्यक्त की है।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर द्वारा खनिज विभाग पर नाराजगी व्यक्त की गई
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




