गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।नगर में 7 जनवरी रविवार से 7 दिवसीय आनंदकंद भगवान श्री कृष्णचंद्र के चरित्र से संबंधित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का वृहद धार्मिक आयोजन प्रारंभ हो रहा है। नगर के प्रतिष्ठित तिवारी परिवार द्वारा स्व. राकेश जालपा प्रसाद तिवारी के वार्षिक श्राद्ध के निमित्त आयोजित भागवत महापुराण बालाजी मंदिर के सामने मैदान में 7 जनवरी से 14 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से डॉ. पं. सुरेन्द्र बिहारी गोस्वामी मानस रत्न भगवताचार्य के मुखारवृंद से होगा। कार्यक्रम के आयोजक रवि-ऋषिता तिवारी ने बताया कि 7 जनवरी रविवार को श्रीमद् भागवत कथा महात्म्य एवं गौकर्ण पूजन, 8 जनवरी सोमवार को कपिल अवतार, धु्रव चरित्र, 9 जनवरी को नृसिंह अवतार, 10 जनवरी श्रीराम महोत्सव, श्री कृष्णावतार, 11 जनवरी गुरूवार को श्री कृष्ण लीला, गोवर्धन पूजा, 12 जनवरी को महारासलीला, रूखमणी विवाह, 13 जनवरी को सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष, व्यासपूजन एवं 14 जनवरी रविवार को गीतापाठ, पूर्णाहूति, वार्षिक श्राद्ध उपरांत महाप्रसादी का कार्यक्रम का होगा। श्री रश्मि तिवारी, अंकिता-पंकज शर्मा, शिवकुमार-प्रेमकुमारी तिवारी परिवार ने श्रद्धालुजनों, भागवत प्रेमियों एवं सभी परिजनों, शुभचिंतकों सहित आम लोगों से भागवत पुराण कथा का श्रवण कर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


