गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।दिनांक 4 जनवरी को कृषि महाविद्यालय फिंगेश्वर गरियाबंद के छात्रों को कृषि फार्म पोखरा उद्यान नर्सरी एवं प्रगतिशील किसान के प्रक्षेत्र का एक्सपोजर विजिट कराया गया। एक्सपोजर विजिट में प्रथम से चतुर्थ वर्ष के लगभग 72 छात्र.छात्राएं शामिल रहे। सर्वप्रथम कृषि छात्रों ने एक्सपोजर विजिट के दौरान कृषि फार्म पोखरा के अधीक्षक श्री साहू ने केंद्र में चल रहे बीज उत्पादन कार्यक्रम एवं गेहूं की उन्नत बीज उत्पादन तकनीक के बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी दिया। तत्पश्चात उद्यान नर्सरी पोखरा का विजिट किया। उद्यान नर्सरी में उद्यान अधीक्षक श्री युगल किशोर साहू ने छात्र.छात्राओं को उद्यानिकी फसलों के प्रवर्धन एवं उद्यानिकी फसलों के बीज उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उद्यानिकी फसलों में विशेष रूप से आम एवं नींबू फसलों में प्रयोग होने वाले प्रवर्धन विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही छात्र.छात्राओं को प्रयोगात्मक रूप से नींबू में गूठी बांधना आम में उपयोग होने वाले विनियर ग्राफ्टिंग तकनीक को करके दिखाया गया। उद्यान अधीक्षक ने मशरूम उत्पादन तकनीकी के बारे में भी कृषि छात्रों को विस्तार से जानकारी दिया साथ ही उत्पादन में आने वाले कठिनाइयों के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया। साथ ही संस्था में चल रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में भी कृषि छात्रों को जानकारी दिया गया ताकि वे अपने क्षेत्र में कृषि योजनाओं का लाभ एवं विस्तार किसानों तक कर सके। उद्यान नर्सरी ब्राह्मण के पश्चात छात्रों को प्रगतिशील किसान श्री मृदुल कोठरी ग्राम पोखरा के प्रक्षेत्र में भ्रमण कराया गया जहां पर लगी टपक सिंचाई पद्धति पाली हाउस तकनीक का उपयोग कर शिमला मिर्च उत्पादन तकनीकी के बारे में कृषि छात्रों को अवगत कराया गया। कृषि महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक संबंधित विषयों पर छात्रों को अपना बीच.बीच में मार्गदर्शन देते रहे। एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का निष्पादन डॉ कुंतल साटकर सहायक अध्यापक उद्यानिकी के द्वारा कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर एन खरे के मार्गदर्शन में कराया गया। एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम में समस्त कृषि छात्रों के अलावा कृषि महाविद्यालय के सह प्राध्यापक डॉ गिरिजेश शर्मा डॉ सी आर नेताम एवम सहायक अध्यापक डॉ अविनाश गौतम डॉ सौरव पदमशाली डॉ नीता मिश्रा डॉ सुमन रावटे डॉ देवेंद्र कुमार देवांगन श्री सत्येंद्र कुमार पाटले श्री लेखराम वर्मा विभा चंद्राकर सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
कृषि छात्रों का एक्सपोजर विजिट सीखा नींबू की गुटी बांधना और आम में विनियर ग्राफ्टिंग करना
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




