गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आज शाम 3 बजे श्रीमद् भागवत कथा महात्म्य एवं गौकर्ण पूजन के साथ शुभारंभ होगा। दोपहर कलश यात्रा निकलेगी। आयोजक तिवारी परिवार के रवि तिवारी ने बताया कि 7 जनवरी से 14 जनवरी तक डॉ. पं. सुरेन्द्र बिहारी गोस्वामी, मानसरत्न भगवताचार्य के मुखारवृन्द प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से भागवत कथा होगी। स्व. राकेश जालपा प्रसाद तिवारी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर आयोजित भागवत पुराण कथा बालाजी मंदिर के सामने मैदान में होगी। भागवत प्रेमी श्रद्धालुजन भागवत श्रवण करने पुर्ण्याजन करने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


