गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आदिवासी धु्रव गोड़ समाज फिंगेश्वर राज 84 द्वारा 11 जनवरी गुरूवार को फिंगेश्वर थाना घेराव, प्रदर्शन एवं चक्काजाम जैसा बड़ा आंदोलन किए जाने की सूचना जिलाधीश एसपी गरियाबंद को दी है। इससे छत्तीसगढ़ के आदिवासी मुख्यमंत्री उपरांत भी इस प्रकार के आंदोलन से हड़कंप मच गया है। संगठन के संरक्षक पूरनसिंह ठाकुर एवं अध्यक्ष पन्नालाल ध्रुव ने बताया कि दिनांक 13.11.2023 को स्व. नेमसिंग ध्रुव पिता स्व. गुलाप राम धु्रव के साथ केशराम साहू पिता लेखराम साहू, राकेश, रोशन पिता लेखराम, नोसराम साहू पिता शिवकुमार साहू, टेमन साहू पिता खुमान साहू, देवराज साहू पिता शिवकुमार साहू इन पांचों व्यक्तियों के द्वारा गौरा-गौरी विसर्जन के समय अभद्र मॉ-बहन की गाली एवं जाति सूचक गोंड़-गंवार, छोटी जाति के लोग हमसे क्या बात करते हो, यह कहते हुए मारपीट किया गया। एक बार झगड़ा शांत कराने के बाद पुनः दूसरी बार उक्त व्यक्तियों के द्वारा कोहनी एवं हाथ में पहने चूड़े से नेमसिंग के छत्ते एवं सिर पर वार किया गया। जिसके कुछ देर पश्चात् उनकी तबियत बिगड़ गई जिसे फिंगेश्वर स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां पर स्थिति अत्यंत गंभीर बता जिला अस्पताल खरोरा महासमुंद रिफर कर दिया जहां पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। जिसकी सूचना तत्काल 14.11.2023 को दूसरे ही दिन थाना फिंगेश्वर में रिर्पोट दर्ज कराने परिजन एवं गांव वाले के द्वारा पहुंचा गया जबकि थाना के अधिकारियों द्वारा पी. एम. रिर्पोट एवं केस डायरी आने पर रिर्पोट दर्ज किया जायेगा कहकर वापस भेज दिया। समाज के सचिव मलेशूराम धु्रव, उपाध्यक्ष केदार प्रसाद धु्रव एवं संगठन मंत्री गंगाराम नेताम ने बताया कि लगभग 15 दिनों तक कार्यवाही नहीं होने पर संबंधित परिवार द्वारा आदिवासी धु्रव गोड़ समाज, फिंगेश्वर राज 84 गांव को घटना की जानकारी दी गई जिस पर समाज ने कड़ा विरोध करते हुए 07.12.2023 को फिंगेश्वर थाना जाकर समाज के प्रमुखों द्वारा 10 दिवस के अंतर्गत कथित अपराधियों के ऊपर कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। परंतु प्रत्यक्षदर्शी गवाहों- भुनेश्वर पिता बुलचु सतनामी, हेमलाल निषाद पिता दूरदेशी निषाद, उमेश नेताम पिता नोहर सिंग नेताम, पुष्कर धु्रव पिता नेतराम, नेमीचंद धु्रव पिता बिसहत, जीवन सिन्हा पिता लेड़गा राम सिन्हा, झामूराम वर्मा पिता लच्छन वर्मा मिलाप धु्रव पिता मनोहर ध्रुव के बयान दर्ज करने के बावजूद एक माह बीत जाने पर भी फिंगेश्वर थाना के द्वारा आज पर्यन्त अपराधियों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से आदिवासी धु्रव गोड़ समाज एवं परिवार के सभी सदस्य व गांव के सर्व समाज के लोग काफी आक्रोशित एवं क्षुब्ध है। समाज के कोषाध्यक्ष बाबूलाल धु्रव, सहसचिव डोमार धु्रव ने कहा है कि इस कारण निर्णय लिया गया है कि 10.12.2023 तक केशराम साहू एवं अन्य चार आरोपियों के ऊपर एस.टी.एस.टी. एक्ट एवं जान से मारने की धारा 302 की कार्यवाही कर तत्काल गिरफ्तार नहीं करती है तो इसके विरोध में दिनांक 11.01.2024 को उग्र धरना-प्रदर्शन, फिंगेश्वर थाना घेराव एवं चक्काजाम किया जाना तय किया गया है। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन में दस्तखत करने वालों में आनंदराम धु्रव, तीजराम धु्रव, भानुप्रताप धु्रव, शिवराम धु्रव, कोमन सिंह धु्रव, कृष्णकुमार धु्रव, पुरानिक धु्रव सहित अनेक सदस्य शामिल है।
आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज 11 जनवरी को करेगी फिंगेश्वर थाना का घेराव, प्रदर्शन एवं चक्काजाम जैसा बड़ा आंदोलन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



