गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नवगठित जिला आरामिल संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू से भेंटकर उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ग्राम्यांचल में ग्रामीणों की सुविधा एवं खेती किसानी में काम आने वाले औजारों के बनाने की जानकारी देते हुए विधायक को वन अधिनियमों की छोटी छोटी कठिनाईयों से अवगत कराया तथा कठिनाई एवं समस्याओं के हल करने की गुजारिश की। विधायक रोहित साहू ने कहा कि मशीनरी युग में कृषि औजार बनाने के अधिकाधिक काम आरामिल में ही संभव है। लकड़ी के उपयोग के नियम जंगलों को कटने से बचाने के लिए है। कृषक एवं आरामिल कलों को अवैध जंगल काटने से बचकर काम करना चाहिए। ताकि किसानों का काम भी हो और कानून का पालन भी किया जावें। विधायक को बधाई देने वालों में आरामिल संघ के जिलाध्यक्ष नोसराम साहू, उपाध्यक्ष द्वारिका साहू कौंदकेरा, कोषाध्यक्ष धु्रव साहू राजिम एवं राकेश साकरकर किरवई, नोहर राम साहू राजिम, साधुराम तारक जेंजरा आदि ने बधाई दी।
There is no ads to display, Please add some


