गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ ग्राम पतोरा में सभी ग्रामीणों एवं गायत्री परिवार पतोरा द्वारा गायत्री नवचेतना केन्द्र फिंगेश्वर के दिशा निर्देशन में 5 कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री यज्ञ का 3 दिवसीय वृहद आयोजन 17 जनवरी से 19 जनवरी तक किया जा रहा है। मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण को साकार करने के लिए शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में 3 दिवसीय आयोजन में प्रथम दिवस 17 जनवरी बुधवार दोपहर 1 बजे मंगल जल कलश यात्रा, दोपहर 03 बजे से प्रज्ञा पुत्रों द्वारा गायत्री एवं यज्ञ का संदेश दिया जावेगा। 18 जनवरी गुरूवार सुबह 10 बजे से देव आव्हान 05 कुण्डीय महायज्ञ दोपहर 3 बजे प्रज्ञा पुराण कथा के बाद शाम 6 बजे से भव्य दीप महायज्ञ का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में तृतीय एवं अंतिम दिवस 19 जनवरी शुक्रवार सुबह 10 बजे से 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा, विभिन्न संस्कार के उपरांत पूर्णाहूति एवं टोली बिदाई के साथ यज्ञ का समापन होगी। ग्रामीणों ने श्रद्धालुजनों से सभी कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्यार्जन किए जाने की अपील की है।
ग्राम पतोरा में 17 जनवरी से 19 जनवरी तक 3 दिवसीय 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




