गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।आज दिनांक 12 जनवरी को कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र फिंगेश्वर में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू अध्यक्षता डॉक्टर एन खरे विशिष्ट तिथि के रूप में क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी धनंजय नेताम तहसीलदार कुमार सिंह ध्रुव कार्यक्रम का हिस्सा बने। भारत देश में प्रति वर्ष 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है वर्ष 2024 में विकसित भारत 2047 लक्ष्य के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संयुक्त रूप से युवा शक्ति 2047 के रूप में कृषि महाविद्यालय द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में कृषि छात्रों हेतु पोस्टर मेकिंग स्लोगन राइटिंग निबंध लेखन भाषण प्रतियोगिता एवं शॉर्ट वीडियो प्रिपरेशन इत्यादि का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के आरंभ में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर एन खरे द्वारा स्वागत उद्बोधन में राष्ट्रीय युवा दिवस और विकसित भारत 2047 के संकल्प को जोड़ते हुए कार्यक्रम के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।साथ ही देश में युवा शक्ति की संभावनाओं एवं संभावित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उद्बोधन के पश्चात डॉक्टर खरे ने विकसित भारत 2047 निर्माण हेतु महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकोए अधिकारी कर्मचारी सहित सभी छात्रों को शपथ दिलाया।तत्पश्चात कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी श्री धनंजय नेताम ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए बच्चों को स्वयं एवं समाज के विकास हेतु एक सोच एक विश्वास के साथ लक्ष्य निर्धारित करने के लिए बच्चों को मोटिवेट किया उन्होंने अपनी छात्र जीवन से संबंधित घटनाओं का जिक्र करते हुए बच्चों को सफलता के मार्ग में अग्रसर होने हेतु उत्साहित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में जनपद अध्यक्ष महोदया द्वारा कहा गया की युवा देश की भविष्य होती है युवा जितना मजबूत होगा देश उतना ही मजबूत रहेगा। साथ ही साथ पढ़ाई के अलावा सामाजिक जिम्मेदारियो के निर्वहन के लिए बच्चों को प्रोतसाहित किया उन्होंने अपने वक्तव्य में यह भी कहा की पढ़े लिखे अफसर होने के साथ.साथ यह भी अति आवश्यक है और समय की मांग भी है कि राजनेता भी पढ़े.लिखे होने ही चाहिए ताकि आपसी सहयोग व समझदारी से समाज का तेज़ी से विकास संभव हो। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के द्वारा अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में धारिता साहू स्लोगन राइटिंग में प्रज्ञा सिन्हा पोस्टर मेकिंग में प्रियंका यादव भाषण प्रतियोगिता में डॉली सायतोड़े शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में आयुष्मान आकाश सुदीक्षा सुचित्रा चेतना रेणु और डॉली द्वारा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नीता मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन सत्येंद्र पाटले के द्वारा किया गया। इनके अलावा कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ सी आर नेताम डॉ गृजेश शर्मा डॉ अविनाश कुमार गौतम डॉ सौरभ पदमशाली डॉ सुमन रावटे डॉ कुंतल साटकार लेखराम वर्मा और कुमारी विभा चंद्राकर उपस्थित रहे । कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी सहित सभी 85 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कृषि महाविद्यालय द्वारा विकसित भारत 2047 थीम पर युवा महोत्सव का आयोजन किया गया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




