लखनपुर (गंगा प्रकाश)। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जमगला महुआ टिकरापारा की है जहां बीते रात ठंड के कारण एक ग्रामीण वृद्ध महिला की मौत हो गई,मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक आदरमती पति स्व0 बीरसाय जाति कंवर उम्र 70 साल 11 जनवरी को गांव के ही जयसिंह के घर छठी पार्टी में गई हुई थी। वहीं से भोजन करके लौटी थी शराब पीने की आदी थी नशे के हालात में अपने कमरे में सोने चली गई,वृद्ध महिला 12 जनवरी दिन शुक्रवार की सुबह देर तक सोकर नहीं उठी तो परिवार के लोग उसके कमरे में जाकर देखा बिना चादर कम्बल ओढ़े महिला मृत हालत में पड़ी हुई थी। वृद्धा के मौत की सूचना थाना लखनपुर में दी गई। पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुला महिला के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वृद्ध महिला नशे के हालात में बिना कपड़ा ओढ़े सो गई ठंड के कारण मौत हो गई होगी। बहरहाल पुलिस मर्ग सदर कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया है।
70 वर्षीय वृद्ध महिला की ठंड से हुई मौत मर्ग कायम कर जांच में जुटी लखनपुर पुलिस।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



