गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। नगर में आज मकर संक्रांति बड़े ही उत्साह-उमंग एवं पूजा अर्चना कर मनाई गई। महिलाओं ने एक दूसरे का कुमकुम लगाकर तिल्ली के लड्डू से मुंह मीठा कर मनाया। मकर संक्रांति के दिन तिल्ली का विशेष महत्व बताया जाता है। लोग एक दूसरे को तिल्ली से बने व्यंजन खिलाकर मकर संक्रांति मनाते है। नगर की महिलाएं संतोषी श्रीवास्तव, भुनेश्वरी साहू आदि ने एक दूसरे को कुमकुम लगाकर मकर संक्रांति की बधाई दी। इस अवसर पर महिलाओं ने 22 जनवरी राम मंदिर अयोध्या में रामलला के प्रतिष्ठा समारोह को नगर में पूरे उत्साह-उमंग से दीवाली जैसा माहौल बनाकर बनाने के बारे में योजना बनाई। इस अवसर पर नगर के सभी मंदिरों में विशेष सजावट के साथ पूजापाठ, हनुमान चालिसा, सुंदरकांड जैसे आयोजन कर दिनभर धार्मिक कार्यक्रम करने के बारे में निर्णय लिया।
There is no ads to display, Please add some


