गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। 22 जनवरी को खास बनाने सभी अपने अपने तरीके से लगे हुए है। इसी प्रकार विकासखंड के ग्राम दुतकैया में नवनिर्मित श्री राममंदिर में श्रद्धालुओं ने अथक प्रयत्न कर 22 जनवरी के ही दिन राम दरबार में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम आयोजन समिति के दुर्गेश साहू एवं जितेन्द्र यादव ने बताया कि 22 जनवरी दिन सोमवार को शीतला मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में भव्य श्रीराम दरबार की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित है। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से निर्मित श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व अन्नप्राशन कार्यक्रम होगा। इसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो गांव के सभी देव स्थलों का भ्रमण करते हुए वापिस श्री राम मंदिर में समाप्त होगी। फिर आचार्य के मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। तत्पश्चात् संगीतमय श्रीराम कथा सत्संग का आयोजन होगा। इस अवसर पर तुलसी के राम मानस परिवार राजिम जय टककारी पाट मानस परिवार सिवनी अभनपुर और ममतामयी महिला मानस परिवार अरौद धमतरी के संतो द्वारा मानस के विविध प्रसंगों पर संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। इस दिन भव्य भंडारा का आयोजन ग्रामवासियों द्वारा किया जाएगा। नवनिर्मित श्रीराम मंदिर हेतु गांव से बाहर अन्यत्र जगहों पर शासकीय सेवा कर रहे कर्मचारी घनश्याम साहू, तिजऊराम साहू, मोहन साहू, पवन कुमार साहू, श्रवण कुमार साहू एवं एन के कंस्ट्रक्शन बागबाहरा का मंदिर निर्माण में विशेष सहयोग रहा है। इसी कड़ी में गणेश्वर साहू, मदन साहू, बोधन साहू, आनंद राम साहू, शोभित साहू, मोहन धु्रव, बिरझू धु्रव, रामावतार यादव, गोपीचंद साहू, चंद्रशेखर साहू, लखन लाल साहू कार्यक्रम को सफल बनाने में युद्ध स्तर पर लगे हुए है।
There is no ads to display, Please add some


