सितेश सिरदार लखनपुर (गंगा प्रकाश) जनसम्मान यात्रा आयोजित की गई लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज हुए शामिल। प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी चौवन सीट जीत करके अपनी सरकार बनाई है जिसपर लूंड्रा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज जीते है और अब जीते हुए विधायक अपने क्षेत्र में दौरा कर आभार व्यक्त कर रहे है उसी के तारतम्य में लूंड्रा विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड लखनपुर के निम्न ग्राम पंचायत सिंगीटाना, पलगड़ी, सलका, परी, देवीटिकरा का जन सम्मान यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत दौरा कर क्षेत्र की जनता और कार्यक्रताओ से मिल कर आभार व्यक्त किए और जनता से जुड़ी समस्या के बारे में जानकारी ली और विधायक जी के द्वारा कहा गया की छत्तीसगढ़ में प्रधान मंत्री मोदी जी की गारंटी है उसी के आधार पर काम होगा और अब विकास की धारा बहेगी हर महिला को समान मिलेगा और जो कांग्रेस सरकार के द्वारा प्रधान मंत्री आवास रुकी हुई थी जिस पर हमारी सरकार बनते ही 18 लाख परिवारों को पक्का मकान देने की कवायत चालू हो गई है, और विवाहित महिलाओं को महतारी बंधन के तहत 12 हजार साल के मिलेंगे और जितने भी हमारी सरकार की घोषणा पत्र मोदी की गारंटी है उसपर अमल किया जाएगा। और ग्रामीणों की समस्या को सुन कर संबंधित विभाग के अधिकारियों की निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने का निर्देश दिया गया। जिसमे मुख्य रूप से लूंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जनपद सीईओ वेद प्रकाश पांडे, मंडल अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, महामंत्री जयईश्वर सिंह, विक्रम सिंह, श्रीदेवी राजवाड़े, सरोज गुप्ता, विफल लकड़ा, सरपंच, उपसरपंच, पंच, ग्रामीण सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनसम्मान यात्रा लखनपुर के विभिन्न ग्रामों में किया गया,लूंड्रा विधायक प्रबोध मिंज हुए शामिल।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



