गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। धान खरीदी को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसाों की समस्याओं को देखते हुए 15 फरवरी तक धान खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग की है। श्री हरित ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए धान खरीदी की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ाए जाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने लिख है कि छत्तीसगढ़ जिसे धान का कटोरा कहा जाता है यहॉ के लगभग 80 प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। सरकार की ओर से धान खरीदी का समय एक नवंबर से 31 जनवरी तक निर्धारित किया गया है। इस अवधि में कई बार बेमौसम बारिश और कई स्थानों में ओलावृष्टि हुई है इसके कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस अवधि में कई बार सेवा सहकारी समितियों ने धान खरीदी और टोकन जारी करना बंद कर दिया था। उपरोक्त कारणों से हमारे छत्तीसगढ़ के कई किसानों ने सेवा सहकारी समिति में अभी तक अपना धान विक्रय नहीं कर पाए है। जिला किसान मोर्चा भाजपा अध्यक्ष मनीष हरित ने कहा कि इन परिस्थितियों के चलते तथा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 15 फरवरी तक अवधि बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। अवधि बढ़ने से विभिन्न दुविधा से धान न बेच पाए किसानों को सुविधा एवं राहत मिलेगी।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




