गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। नगर के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल फिंगेश्वर में दिनांक 24.01.2024 को अंर्तराष्ट्रीय बेटी दिवस के शुभ अवसर पर ही विद्यालय के तीसरे वार्षिकउत्सव ‘‘धरोहर‘‘ का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें नाम के अनुरूप ही धरोहर को सहेजने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अरेन्द्र पहाड़िया (वरिष्ठ पत्रकार) टिकेन्द्र यदु (बीआरसीसी फिंगेश्वर) एस. एस. कंवर (प्राचार्य, शा. ठा. द. उ. मा. वि. फिंगेश्वर) श्रीमती मंजु हरित (पार्षद) श्रीमती शांति कोसरे (भाजपा नेत्री) श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव (भाजपा नेत्री) राजेश्वर साहू (पालक सदस्य) द्वारा संयुक्त रूप से मॉ सरस्वती के पूजन तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सरस्वती पूजन के बाद अपने संक्षिप्त उद्बोधन में अरेन्द्र पहाड़िया ने बच्चों तथा स्टॉफ को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। टिकेन्द्र यदु ने शिक्षा को विशेष महत्व देने के लिए विद्यालय परिवार की सराहना की। स्कूल के संचालक नरेन्द्र रात्रे ने वार्षिक रिर्पोट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात् कार्यक्रम को निर्विध्न संपन्न कराने के लिए यूकेजी की छात्रा कु. श्रुति सोनी ने विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की स्तुति की सुंदर प्रस्तुति दी। कु. प्रिशा पहाड़िया ने अपने दादा अरेन्द्र पहाड़िया एवं दादी अनिला पहाड़िया के साथ मंच पर डॉक्टर की वेशभूषा में आकर स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्रीराम, लक्ष्मण, सीता की झांकी के साथ मेरे घर राम आएंगे पर नृत्य, बेटियों और पापा के साथ नृत्य प्रस्तुति, चंद्रयान तथा पुलवामा अटैक पर आधारित नृत्य नाटिका थी। धरोहर कार्यक्रम की विशेषता अपने बुजुर्गो का सम्मान करना था। इस उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए ही बच्चे अपने दादा-दादी के साथ मंच पर आए थे। भारत की सांस्कृतिक धरोहर की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रत्येक कार्यक्रम के तुरंत बाद सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप हाथ घड़ी भेंट की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. अंकिता निर्मल उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्राचार्य श्री खान सर ने सभी अतिथियों तथा पालकों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में दीक्षा अक्षत कुदेशिया ने विशेष सहयोग दिया। विद्यालय के शिक्षक सतरूपा टंडन, प्रमिला साहू, शालिनी साहू, क्षमा निधि साहू, निशा साहू, तृप्ति रात्रे, निगार अंजुम खान, मनीषा धु्रव, नेहा साहू, जागृति साहू, टिकेश्वरी साहू, संतोष बंजारे, नीरज रात्रे, ओ.पी. निषाद, गरिमा सोनी सभी को धन्यवाद दिया।
नगर की अंग्रेजी माध्यम स्कूल विद्या निकेतन ने काफी उत्साहपूर्वक मनाया वार्षिकोत्सव, छोटे छोटे बच्चों ने कार्यक्रम से लोगों का मन मोह लिया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




