गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। नगर में गणतंत्र दिवस की 74 वीं वर्षगांठ मनाने की व्यापक तैयारी की जा रही है। सभी शालाओं, कॉलेज, चौक चौराहों, शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक भवनों में आज दिनभर ध्वजारोहण के लिए फ्लैग स्टैण्ड, प्लेटफार्म की साफ सफाई, रंग रोगन कर समारोह स्थल को सजाया गया। तिरंगा तोरणों से पूरे परिसर सजाए जा रहे है। नगर का सबसे प्रमुख गणतंत्र समारोह परंपरानुसार नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में होगा। जहां 9 बजे नगर की सभी शालाओं के छात्र-छात्राओं, गणमान्य नागरिकों, राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं, शासकीय संस्था प्रमुखों आदि की उपस्थिति में राजा निलेन्द्र बहादुर सिंह ध्वजारोहण करेंगे। इसी प्रकार थाना परिसर, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, वन कार्यालय, बिजली ऑफिस, शिवाजी चौक, शहीद स्मारक चौक आदि में संस्था प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया जावेगा। ध्वजारोहण उपरांत शालाओं में मिष्ठान वितरण किया जावेगा। अनेक शालाओं में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कविता पाठ, भाषण के कार्यक्रम आयोजित किए गए है।
There is no ads to display, Please add some


