गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। गणतंत्र दिवस का महोत्सव शहीद ग्राम सोरिद में फिंगेश्वर थाना प्रभारी जितेन्द्र विजयवार के उपस्थिति और दिशा निर्देश में शहीद फणिकेश्वर सिन्हा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सोरिद में काफी उत्साहपूर्वक मनाया गया। छात्र-छात्राओं सहित अतिथियों ने शाला प्रांगण में स्थित शहीद फणिकेश्वर सिन्हा की मूर्ति पर माल्यार्पण, पूजा अर्चनाकर देशभक्ति के नारों की गुंजन के साथ मनाया गया। थाना प्रभारी ने इस अवसर पर गणतंत्र का महत्व बताते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता पूर्वक 26 जनवरी 1950 को अपना संविधान लागू किया गया। गणतंत्र दिवस के बाद ही देश में भारत के संविधान के अनुसार शासन व्यवस्था सुचारू रूप से चलने लगी। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं पुलिस ने शहीद के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।
There is no ads to display, Please add some


