गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छेरछेरा दिवस की सुबह से ही बच्चे, युवतियॉ, युवा व बुजुर्ग छेरछेरा मांगने गांवो की गलियों में दिखे। मांदर की थाप पर दल बनाकर युवाओं व रामायण मंडलियों द्वारा छेरछेरा मांगा गया। छेरछेरा मांगने द्वारा गांव के एक छोर से छेरछेरा मांगते दूसरे छोर तक पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने घर के सामने टोकरी में धान रखकर खुले हाथ से लोगों को धान बांटा। छेरछेरा में मिले धान को दुकानों में बेचने से जो पैसा मिले उससे बच्चें काफी प्रसन्न हुए।
There is no ads to display, Please add some


