गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री ने किसानों द्वारा की गई मांग पर अन्ततः मात्र 4 दिन यानी 04 फरवरी तक ही धान खरीदी की जाने की घोशणा की है जो कि शेश बचे धान की मात्रानुसार ना काफी है। जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती पुश्पा जगन्नाथ साहू ने मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय और कृशि मंत्री रामविचार नेताम से मांग की है कि किसानों की धान खरीदी के लिए निर्धारित समय सीमा में और 10 दिनों की तत्काल वृद्धि कर किसान हितैशी सरकार होने का प्रमाण दें। ग्रामीण सहकारी बैंक बोरसी एवं बासीन में खरीदी समय सीमा बढ़ाने किए गए आंदोलन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी हजारों किसानों का धान पूर्ण रूप से सोसायटी में नहीं बिक पाया है क्योंकि असामयकि वर्शा होने के कारण सोसायटी में धान खरीदना बंद हो चुका था। किसान अपना धान सोसायटी में बेच नहीं पाए थे। किसानों की समस्या के निराकरण हेतु धान खरीदी आगामी 15 फरवरी तक करने का निर्देश तत्काल उच्च अधिकारियों सहित सोसायटी व्यस्थापक को देने उचित आदेश जारी करें। जनपद पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष पुश्पा साहू ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को प्रति क्विंटल उनके धान की कीमत 3100 रू. देने की घोशणा को भी तत्काल अमल में लाए। किसानों से खरीदी किए गए धान की कीमत सोसायटी के माध्यम से दिया जाना चाहिए। वहीं जो किसान अपना धान बेच चुके है उन्हें अंतर की राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए। श्रीमती साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना का लाभ भी महिलाआें को शीघ्र दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने दो माह का समय हो चुका है। लेकिन अभी तक सरकार किसान और महिला हितैशी योजना को लागू नहीं कर सकी है। ये दोनों वर्ग अपने आपको ठगा महसूस कर रही है। जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुश्पा साहू ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अतिशीघ्र ही भाजपा सरकार अपनी कथनी को धरातल पर लागू कर मोदी की गारंटी योजना का लाभ जनता जर्नादन को प्रदान करे अन्यथा सरकार धरना प्रदर्शन और विरोध सहने को तैयार रहे।
There is no ads to display, Please add some


