गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छ.ग. प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजिम क पूर्व विधायक अमितेष शुक्ल ने आज फिंगेश्वर विश्राम गृह में आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता में कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ी न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा । छत्तीसगढ़ के लोग तथा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे रायगढ़ में प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 9 एवं 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़ सक्ती कोरबा होते हुये अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश प्रवेश करेगी।हमारे प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिये गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे । श्री शुक्ल ने बताया की 14 जनवरी 2024 को मणीपुर से मुंबई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा 57 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुये 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में यात्रा करेंगे। भूखमरी महंगाई बेरोजगारी किसानों की बदहाली सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंग साहू ने कहा की देश की एकता अखण्डता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो जैसे पदयात्रा की जरूरत है।श्री साहू ने इस यात्रा के बारे में कहा की राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा की शुरूआत से ही भाजपा डर गयी है। मणीपुर सरकार ने इम्फाल में यात्रा की शुरुआत के लिये पहले तो अनुमति देने से मना कियाए जब अनुमति दी भी गयी तो उसमे शर्तें भी लगा दी गयी थी। असम की भाजपा सरकार ने यात्रा में बाधा करने के लिये स्तरहीन हथकंडे अपनाया था। भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है।वह नहीं चाहती है कि देश की जनता की महंगाई बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट हो इसीलिये राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिये षडयंत्र रचा जा रहा है। मोदी सरकार कुछ भी कर ले लेकिन भारत के लोगों की आवाज न दबेगी न रूकेगी। देश की जनता भाजपा की करतूतों को देख एवं समझ रही है आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को मजा चखाने तत्पर है पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे बिसौहा हरित अनिल चंद्राकर करीम खान डोंगर मरकाम जाकिर खान गैंदराम यादव कमल भारती सरपंच बोरिद माखन ध्रुव यादराम सिन्हा टीकम सिन्हा टिकेश साहू युवराज सिन्हा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे
अमितेश शुक्ल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ पहुंचने के बारे में पत्रकारों से चर्चा की
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




