गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रदेश मंत्री एवं गरियाबंद जिला प्रभारी अरेन्द्र पहाड़िया ने छ.ग. के पहले पेपरलेस बजट की सराहना की है और इसे सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय वाला बताया है। श्री पहाड़िया ने कहा कि इस बजट में सभी के लिए कुछ न कुछ है। राज्य सरकार द्वारा पुराने कर को भी यथावत रखा गया है और कोई भी नया कर नहीं लगाया गया है। जो व्यापारहित में एक अच्छा निर्णय साबित होगा। सन 2047 तब छ.ग. राज्य को विकासशील राज्य से विकसित राज्य बनाने में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। श्री पहाड़िया ने बताया कि आने वाले 5 सालों में जीडीपी को दुगुना यादि 10 लाख करोड़ पहुंचाने की राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की तारीफ है। उन्होंने कहा कि गरीब, युवा, किसान, नारी व व्यापारियों के हितों का बजट में ध्यान रखा गया है। जिसके लिए छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स वित्तमंत्री ओपी चौधरी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभारी है।
There is no ads to display, Please add some


