गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्री बालाजी शिक्षण समिति द्वारा संचालित विद्यालय में मां सरस्वती का जन्म दिवस बसंत पंचमी एवं समर्पण दिवस के रूप में पट्टी पूजन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक पूनम यदु एवं प्राचार्य दीपक शुक्ला व प्रधानाचार्य सुरेश कुमार यादव द्वारा मां सरस्वती की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। उक्त कार्यक्रम में फिंगेश्वर नगर के आसपास एवं फिंगेश्वर से छोटे छोटे भैया बहनों का विद्या आरंभ संस्कार किया गया, इसमें भैया बहनों को उसकी जीभ पर ओम एवं पट्टी पर शहद से ओम शब्द लिखकर उनका रोली चंदन से स्वागत किया गया। जिसमें 30 से 40 अभिभावक व उनके साथ भैया बहन उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


