गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। आज स्वामी आत्मानंद विद्यालय में वसंत पंचमी के अवसर पर सभी शिक्षकों और बच्चों के उपस्थिति में ज्ञान दायिनी मां शारदे का पूजन वंदन कर सद्बुद्धि सद्ज्ञान सब प्रेरणा प्रदान करने की कामना सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने की। इस अवसर पर सभी बच्चों ने सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना गया। साथ ही शासन के निर्देशानुसार मातृ पितृ दिवस भी मनाया गया इसमें बच्चों ने अपने माता-पिता का पूजन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य मुकेश निर्मलकर ने वसंत आगमन का प्रभाव बताते हुए आज के दिवस को मां सरस्वती का अवतरण दिवस बताया साथी प्रार्थना से मनोकामना के पूर्ण होने के लिए बात कही। इस अवसर महेश साहू फणेश्वर साहू कुंदन रावत उमेश यदु विनोद साहू तुषार साहू भागवत भार्गव ईश्वर मालाकार विकास चंद्राकर शुभम साहू रमीज खान राहुल डिंगरे चेतना किरण सारिका साहू विनीता साहू शताक्षी शर्मा काजल शर्मा सीमा गायकवाड क्षमेश्वरी बंजारे समीक्षा तारक अंशी कुजूरसृष्टि दीक्षित खुशुबू भट्ट कल्पना साहू और वर्षा हिरवानी सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


