गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता चंद्रशेखर साहू 15वें वित्त की राशि से क्षेत्र के ग्राम भेंडरी,पंडरीतराई तथा रवेली के स्कूलों में प्रदत्त वाटर कूलर का लोकार्पण किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित,जनपद सदस्य दीपक साहू,भेंडरी सरपंच मोहन साहू,रवेली के सरपंच प्रतिनिधि लालजी साहू, लोहरसी पूर्व उपसरपंच मुकेश शामिल रहे। सभी अतिथियों ने स्कूली बच्चों को छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर चॉकलेट, पेन तथा अन्य सामग्रीयों का वितरण किया साथ ही प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि वाटर कूलर से विद्यार्थियों को गर्मी में ठंडा व शुद्ध जल मिल सकेगा। उन्होंने जल सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा जल संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। पानी जीवन के लिए बहुत अहम है। इसका संरक्षण करना बहुत जरूरी है। पानी जीवन में उतना ही महत्व रखता है, जितना शरीर में रक्त। ऐसे में दोनों को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता है। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष हरित ने कहा कि हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि पानी का सदुपयोग करें। स्कूल में साफ पानी बच्चों को मिले, सभी व्यवस्थाएं ठीक हों इसके लिए हम सब और हमारी सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इस अवसर पर पंडरीतराई में बंसी साहू शंकर धु्रव, चंद कुमार घोघरे, उमाशंकर, नरेश घोघरे, जीवन यादव, राजू बघेल, बच्चन, श्यामलाल, चुम्मालाल, चोवा धु्रव, पंचू दास मानिकपुरी, मनीष साहू, भूषण साहू, गैंद घोघरे, ग्राम रवेली में द्वारिका कश्यप, टोकेश्वर बिसेन, नूतन साहू, डाहरु साहू, निरंजन लाल साहू, अलख राम, धनंजय साहू, भागचंद चतुर्वेदी, लतेल यादव, पुखराज साहू, शिक्षकगण खेमूराम सिन्हा सेवानिवृत्त शिक्षक जयकुमार नागवंशी, पनेश्वरी घोघरे, जगमोहन लाल साहू, ताराचंद निषाद, मदन लाल यादव आदि उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


