दंतेवाड़ा /किरंदुल (गंगा प्रकाश)। जिले के बैलाडीला स्थित एनएमडीसी प्लांट क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एनएमडीसी द्वारा बनाए जा रहे नए एसपी-3 प्लांट में लौह अयस्क की चट्टान धंस गई है। इसमें छह मजदूरों के दबने की सूचना मिल रही है। जबकि दो मजदूरों की इसमें मौत की जानकारी आ रही है।



इस हादसे की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने की है। बताया जा रहा है किरंदुल थाना पुलिस, प्रशासन और NMDC के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। वहीं इस घटना से एनएमडीसी कर्मचारियों में सनसनी फ़ैल गई है।
There is no ads to display, Please add some


