गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक शाला पोखरा के प्रधानपाठक गोपाल राम लहरे ने आज अपना जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने अपने शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों को न्योता भोजन कार्यक्रम के तहत भोजन कराया इस दौरान स्कूली बच्चे काफी खुश नजर आए प्रधानपाठक लहरे ने बच्चों से पढ़ाई के संबंध में बातचीत की और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया। ग्राम पंचायत पोखरा के सरपंच सतीश यादव ने प्रधानपाठक गोपाल राम लहरे के द्वारा जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोजन के तहत स्कूली बच्चों को भोजन कराने में भागीदारी निभाने के लिए सराहना की और अन्य लोगो को भी न्योता भोजन में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है। बता दें कि शासन द्वारा स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोषक बनाने के लिए न्योता भोजन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिसमें आमजनों और संगठनों द्वारा विशेष मौके जैसे राष्ट्रीय पर्व, त्योहार, जन्मदिन अथवा विवाह वर्षगांठ के मौके पर स्कूली बच्चों को भोजन करा सकते है। न्योता भोजन तीन प्रकार के हो सकते है-पूर्ण भोजन (शाला की सभी कक्षाओं हेतु) आंशिक पूर्ण भोजन (शाला के किसी कक्षा विशेष हेतु) अतिरिक्त पूरक पोषण सामग्री। न्योता भोजन में बच्चे एक साथ बैठ सकते है और सही मायने में भोजन, अतिरिक्त खाद्य पदार्थों का आनंद उठा सकते है। इस अवसर पर दिनेश श्रीवास संकुल प्राचार्य, रामायण साहू संकुल समन्वयक, प्रसाद जोशी, गोपाल राम लहरे प्रधानपाठक, रमेश कुमार सिकट, हेमनलाल गायकवाड़, श्रीमति देवकुमारी साहू, श्रीमति इंदू साहू, सरपंच सतीश यादव सहित शिक्षकगण मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


