
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों एवं खिलाड़ियों को 14 मार्च को खेल अलंकरण समारोह 2024 सम्मान समारोह पंडित दिनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में किया गया। जिसमें गरियाबंद जिले के श्रम विभाग में पदस्थ श्रम निरीक्षक सिया राम पटेल को सॉफ्टबॉल प्रशिक्षक के रूप में राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रम निरीक्षक श्री पटेल रायपुर एवं गरियाबंद में शासकीय सेवा में रहते हुए अपने विभागीय कार्यों के साथ-साथ सॉफ्टबॉल खेल के बेहतरीन खिलाड़ी है। जिसके कारण उन्हें यह सम्मान हासिल हुआ। श्री पटेल ने पूर्व में राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल में शामिल हो चुके है। वे युवाओं को अलग-अलग खेल खेलने के प्रति प्रोत्साहित करते रहते है।
There is no ads to display, Please add some


