गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस द्वारा फिंगेश्वर में जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता में पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विभिन्न गारंटी, किसान न्याय गारंटी, नारी न्याय गारंटी, युवा न्याय गारंटी आदि पर विस्तृत से जानकारी देते हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंग साहू ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने युवाओं के बाद महिलाओं, किसानों की समृद्धि के लिए पांच गारंटिया दी है। कांग्रेस पार्टी देश की महिलाओं को गारंटी देती है कि कांग्रेस की केन्द्र में बनने वाली केन्द्र सरकार महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना लागू कर महिला को एक साल में 1 लाख रू. यानी 8333 रू. प्रतिमाह देगी। जो भाजपा की 1000 रू. से 8 गुना ज्यादा होगी। नौकरियों में आधी नौकरिया महिलाओं को देगी। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी तथा मिड डे मिल कार्यकर्ताओं को दुगुनी केन्द्रीय सहायता पंचायतों में कानूनी सहायक एवं सभी जिला मुख्यालयों में महिला हॉस्टल बनाया जायेगा। श्री साहू ने किसान न्याय योजना युवा न्याय योजना के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटी एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से पूर्व गृहमंत्री एवं महासमुंद जिले के प्रभारी ताम्रध्वज साहू को उम्मीदवार बनाए जाने से हम महासमुंद लोकसभा का चुनाव भारी बहूमत से जीतेंगे। पत्रकारवार्ता में अनिल चंद्राकर, करीम खान, नत्थू कश्यप, गैंदलाल यादव, डोंगर मरकाम, अतुल श्रीवास्तव, चन्द्रमणी चंद्राकर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


