गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज मंगलवार को भाजपा के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रातः 11:30 बजे से ही दूर-दूर गांव से भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों में भाजपा का झंडा लगाकर सभा स्थल पहुंचने लगे। सभा के प्रारंभ होने के पूर्व अनेक जिला पंचायत सदस्य,पार्षद, पंच, सरपंचों के भाजपा प्रवेश की चर्चा पंडाल में हो रही थी। आज कार्यकर्ता सम्मेलन के मध्य में फिंगेश्वर नगर पंचायत के सबसे मुखर पार्षद दीपक श्रीवास अपने अनेक साथियों के साथ भाजपा प्रवेश किया। प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा,लोकसभा प्रभारी मोतीलाल साहू, लोकसभा सह प्रभारी श्रीमती भावना बोहरा,लोकसभा सहसंयोजक संतोष उपाध्याय,भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, सांसद चुन्नीलाल साहू,विधायक रोहित साहू,पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा सहित मंच में उपस्थित सभी अतिथियों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पूरे कार्यकर्ताओं के उत्साह के साथ पार्षद दीपक श्रीवास को भाजपा का गमछा पहनाकर हाथ मिलाते हुए पूरे सम्मान के साथ भाजपा प्रवेश करवाया। आज के कार्यक्रम में श्री श्रीवास के भाजपा प्रवेश की जमकर चर्चा होती रही कई दूरस्थ कार्यकर्ता तो आश्चर्यचकित थे कि श्री श्रीवास स्वयं सहित पूरा परिवार प्रारंभ से भाजपा अनुयाई रहे हैं।स्वयं दीपक श्रीवास नगर पंचायत के पिछले कार्यकाल में भाजपा पार्टी की तरफ से नगर पंचायत उपाध्यक्ष रहे। उनके पिता शिवनंदन श्रीवास एवं माता शकून श्रीवास फिंगेश्वर में ग्राम पंचायत के सरपंच पंच रहे।उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दीपक श्रीवास के भाजपा प्रवेश से नगर सहित आसपास अंचल में भाजपा का जन आधार पुख्ता होने की बात कही।
There is no ads to display, Please add some


