गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज दोपहर में अचानक खड़ी बस में आग लगने से बस धू-धू कर जलने लगी। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। बस कुछ दिनों से नया सब्जी मार्केट परिसर में खड़ी हुई थी। जहां बस में आग लगी उसके पास ही गर्ल्स हॉस्टल है। आग कौन लगाया कैसे लगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आग बढ़ती देख फायर बिग्रेड मंगाया गया। फायर बिग्रेड आने उपरांत आग में काबू पाया गया। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने और आग पर काबू पा लेने पर आसपास के रहवासियों ने चैन की सांस ली। आसपास झाड़ी वगैरह होने से लगता है कि किसी ने जलती माचिस काड़ी अथवा बिड़ी आदि फेकने से आग लगी और बस को लपेटे में ले लिया।
There is no ads to display, Please add some


