गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। -िंहंदू नववर्ष यानी नव संवत्सर 2081 की शुरूआत चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 9 अप्रैल से होने जा रही है। इस बार मंगलवार से नववर्ष की शुरूआत होने से इस साल का राजा मंगल होगा। जबकि इस साल मंत्री पद शनिदेव को मिला है। यह साल आम जनता के लिए फलदाई होगा और नई तकनीकी युग की शुरूआत होगी। नगर के पं. दिनेश शर्मा ने बताया कि ब्रहमांड में भी ग्रहण की सत्ता का बंटवारा होने वाला है। इस बार ब्रहमांड का मंत्रिमंडल आक्रामक ग्रहों से युक्त होगा। राजा का पद मंगलदेव को मिला है प्रधानमंत्री शनिदेव नियुक्त किए गए है। शुक्र देव का जल मंत्रालय और वित्त मंत्री चन्द्रमा रहेंगे ग्रहों का यह मंत्रिमंडल 9 अप्रैल से सत्ता संभालेगा। खास बात यह है कि मंगल वर्ष शनि के प्रभाव की वजह से इस साल प्रॉपर्टी आईटी का मार्केट परवान चढ़ेगा। बल्कि विद्वानों को सम्मान मिलेगा। उन्होंने बताया कि संवतसर की गणना के अनुसार नए साल के प्रारंभ में देवगुरू बृहस्पति मेष राशि में रहेंगे, जिससे कलायुक्त संवतसर का निर्माण होगा। राजा मंगल भूमि, भवन एवं वाहन के व्यापारियों को प्रचुर धन लाभ व मान प्रतिष्ठा बढ़ाएगे। यानी अप्रैल के बाद से प्रॉपर्टी का मार्केट तथा आईटी का मार्केट जोर पकड़ेगा। इस वर्ष के मंत्री होने से कानून भी कठोर एवं दंडात्मक रहेगा और अपराधियों के लिए कड़े फैसले लिए जाएंगे। हालांकि मंगल की वजह से खाद्य वस्तुओं का नुकसान होगा और पशुओं में भी अचानक रोग फैल सकता है। पंडित मनीष तिवारी ने बताया कि पंचांग के अनुसार संवत 2081 का 8 अप्रैल को सोमवार रात में 11ः51 मिनट पर प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ हो जाएगा। हिंदू परंपराओं के अनुसार नववर्ष का शुभारंभ सूर्योदय के साथ ही 9 अप्रैल को ही मनाया जाएगा। इस दिन नव संवत 2081 शुरू होगा। श्री तिवारी पंडित जी ने बताया कि राजा मंडल के प्रभाव से चिकित्सा क्षेत्र में नई प्रगति आएगी और इससे आमजन को तमाम लाभ मिलेगा भूकंप और अग्निकांड का भय बना रहेगा। मंत्री (प्रधानमंत्री) शनिः शनिदेव के प्रधानमंत्री रहने से लोहा, डीजल, तेल खनिज के नए भंडार मिल सकते है। मजदूरों को आसानी से रोजगार मिलेगा। (सस्येश खाद्य मंत्री) मंगलः प्रभाव से खाद्यान्नों में तेजी का रूख रहेगा और दुधारू पशुओं पर रोग आने की संभावना बढ़ेगी। धानेयेश (कृषि मंत्री) सूर्यः इस ग्रह के प्रभाव से कृषि के क्षेत्र में प्रगति के साथ धधन्य उत्पादन एवं पैदावार सामान्यता रहेगी।
9 अप्रैल से हिन्दू नववर्ष संवत 2081 की होगी शुरूआत ब्रम्हाण में ग्रहण की बदलेगी तस्वीर, शनि, सूर्य और चन्द्रमा के प्रभाव से पड़ेगा प्रभाव
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




