गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक शाला पाली में पाँचवी के विद्यार्थियों को शाला परिवार द्वारा विदाई दी गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि त्रिवेणी साहू (सरपंच) ने कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत ही महत्व है आज के बच्चे ही आने वाले भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे बाबूलाल धु्रव (शिक्षाविद) ने शिक्षा के गुर बताते हुए कहा की बच्चों को विद्यालय आने से पहले और जाने के बाद जरूर अध्ययन करना चाहिए प्रधान पाठक कमलेज बघेल ने कहा कि जीवन में संस्कार का बहुत महत्व है संस्कारवान बच्चों से समृद्ध राष्ट्र कर निर्माण होता है वहीं विद्यार्थियों के रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति को देखकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा पेन उपहार स्वरूप दिया गया बच्चे भी शाला परिवार को घड़ी उपहार मैं भेट किया इस मौके पर त्रिवेणी साहू, प्रभा साहू, गणेश्वरी साहू, दुर्गेश्वरी बंदे, मंजू मानिकपुरी, ललित साहू, स्वाति साहू, बाबूलाल धु्रव, शाला प्रबंध समिति के सदस्य व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


